नमस्कार साथियो: मध्यप्रदेश राज्य के राजस्व भूमि से रेलेटेड सभी दस्तावेजों की जानकारी अब आप भी जान सकते है सरल और घर बैठे अपने फोन से बिना तहसील ऑफिस जाकर। MP Bhulekh या मध्यप्रदेश भूलेख पोर्टल राज्य सरकार द्वारा विकसित एक डिजिटल सुविधा है, जिसका उद्देश्य भूमि संबंधित जानकारी को पारदर्शी और सुलभ बनाना है। यह पोर्टल राज्य के किसानों, ज़मीन मालिकों और आम नागरिकों के लिए बेहद उपयोगी है, क्योंकि इसके माध्यम से वे अपनी भूमि से संबंधित खसरा नंबर, खतौनी विवरण (B1), भूमि नक्शा (भू-नक्शा), और जमीन की वैधता जैसी महत्वपूर्ण जानकारी ऑनलाइन और निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं।